Wednesday, August 17, 2011

'Radhe Guru Maa' ki Leelaye - Part 6



Part 6


बोरीवली पश्चिम में रेलवे स्टेशन से अगर आप पैदल चले तो मुश्किल से १० मिनिट लगेंगे और आप पूज्य 'राधे देवी माँ' भवन पहुच जायेंगे. में वही पर उस समय ग्राउंड फ्लोर स्थित हॉल में बड़े धूम धाम से हो रही 'माता की चौकी' में उपस्थित था जहा सुप्रसिद्ध गायक सरदूल सिकंदर बड़ी तन्मयता से 'मेरी गुडिया जैसी राधे माँ' के भजन प्रस्तुत कर रहे थे |

एक सेवादार ने फिर एक पोस्टर पब्लिक में लेहराया जिस पर अगले दर्शनार्थियों के नंबर लिखे थे | थोड़ी हलचल हुई | जिन लोगो को पोस्टर में लिखे नंबर की पर्चियां मिली थी, बड़ी श्रद्धा और उल्हास मगर शांति के साथ सीढियों की तरफ बढ़ने लगे|  


तभी दर्शन करके लौट रहे एक सज्जन को देखकर मैंने अपनी कोहनी अनिल से हटाकर पूछा, वो लम्बा सा आदमी मुझे जाना पहेचाना सा लग रहा है|


"कौनसा?" अनिल ने उस" तरफ देखा, जिधर मेरी दृष्टी थी. "वो .... वो यहाँ के बहुत बड़े डॉक्टर है | देवी माँ के अनन्य सेवक है |"


"किसकी बात कर रहे हो?" मैंने अनिश्चित स्वर में कहा, "वो चश्मेवाले?" वो नहीं प्रभुजी, वो लम्बी चोटी वाले... जो दरबार की तरफ जा रहे है|


"अच्छा वो?" अनिल ने भावो को नचाया, "उसको नहीं पहेचाना?" वो अरविंदर है|" अरविंदर सिह| सूफी गायक, उनकी बहुत से एल्बम निकले है| आपने उनको जरूर टीवी पे देखा होगा|


"हा.. हा ...हा... !" मैंने सहमती में तिन बार सर हिलाया. "याद आया, बहुत बार देखा है टीवी पर" यहाँ तो बहुत बहुत पहोची हुई हस्तियाँ देवी माँ के दर्शनों के लिए आते है| क्या बात है|


"चमत्कार को नमस्कार है, भाईजी" अनिल श्रद्धा और विश्वास भरे स्वर में बोला| आज सायंस और मीडिया का जमाना है| पढ़े लिखे समजदार लोग है| कुछ देखते है, तभी तो यहाँ आते है| कुछ मिलता है तभी तो यहाँ आते है| हर पन्द्रह रोज बाद यहाँ होनेवाली 'माता की चौकी' में हजारो भक्तो की भीड़ और वह भी ऐसे भक्तो की भीड़ जो एक बार 'देवी माँ' के दर्शन हो जाने के बाद भी बार-बार अनेक बार उनके दर्शनों की चाह रखते है| यह देवी माँ का चमत्कार है|


तभी प्रवेश द्वार में एक पंद्रह साल की लड़की ने भीतर प्रवेश किया| उसके हाथ में गुलाब का फूल था| उसके चहेरे पर उत्सुकता के भाव थे| आगे रास्ता नहीं होने के कारण वह मेरी बगल में खड़ी हो गई|


"तुम्हारा क्या नाम है, बिटिया? मैंने सहज स्वर में पूछा| "वैशाली" वह एकदम बाल सहज स्वर में बोली| "वैशाली मोरे" महाराष्ट्रियन हु| आप भी देवी माँ के दर्शनों के लिए आये है? मैंने तनिक रुक कर पूछा. "पहेले कितनी बार दर्शन हुए?"


एक बार भी नहीं| . उसने इंकार में सिर हिलाया| में तो फर्स्ट टाइम आई हु| वो भी माँ की कृपा हुई तो|


"वेरी गुड" क्या करती है बेटा? मैंने प्रशंशात्मक द्दृष्टी  से देखा |  "बी कॉम  फर्स्ट इयर के फॉर्म भरे है |"  वो मेरी तरफ देखकर बोली, "अंकल, मेरे साथ जो चमत्कार हुआ है, उस पर मुझे खुद्कोभी यकीं नहीं हो रहा |  बताऊ  क्या हुआ | "


"बताओ" मैंने व्यग्र स्वर में पुछा |  " में कल .... उसने कल स्वर पर जोर दिया. बांद्रा वेस्ट गई थी, एडमिशन के लिए |  यहाँ से ट्रेन पकड़ी, बांद्रा उतरी और दो अन्य लड़कियों के साथ शेयर रिक्शा लिया |  कॉलेज के सामने उतरकर में जल्दी जल्दी लाइन में लगने की हडबडाहट में अपना फ़ोन रिक्शा में भूल गई | अंकल, हम साधारण परिवार के लोग है | मैंने बड़ी कंजूसी करके, कई जगह छोटी मोटी सर्विस करके जैसे तैसे पैसे जमा करने बाद, अपनी पसंद का मोबाइल ख़रीदा था | अभी दस दिन पहेले तो लिया था और वह रिक्शा में छुट गया | "


वह गंभीर निगाहों से मेरी तरफ देख रही थी | उसने होठो पर जीभ फिराई और फिर बोली, अपना पसंद का मोबाइल गुम हो जाने के कारण में बड़ी निराश थी | मैं एकदम ख़राब मूड और टेंशन में वापिस घर लौट रही थी तभी मैंने बैनर पर राधे देवी माँ का फोटो देखा |  मैंने मन ही मन प्रार्थना की, हे देवी माँ मेरा मोबाइल वापिस मिल जाए तो मैं आपके दर्शनों के लिए आउंगी |


वह सास लेने के लिए रुकी और फिर श्रद्धा भरे स्वर में बोली, मुझे रात को नींद में भी मोबाइल के सपने आते रहे |  आज सुबह जब में बोरीवली स्टेशन पर पोह्ची  तो, अंकल वही रिक्शावाला, सोचो कहा बांद्रा और कहा बोरीवली! वही रिक्शावाला मिल गया |  मैंने जैसेही उसकी तरफ देखा, उसने मेरा मोबाइल मेरे हाथ में थमा दिया |  मैंने पूछा भी आपको कैसे मालूम यह मेरा मोबाइल है, तो वह मुस्कुराकर बोला की उसने मुझे उस मोबाइल पे बातें करते देखा था |  अंकल, मोबाइल लौटने के बाद भाडा लेकर तुरंत रवाना हो गया |  मैं उसका अच्छी तरह से धन्यवाद् भी नहीं कर पाई | 


वैशाली मोरे ने अपने फूल वाले हाथ को तनिक ऊपर उठाया |  मैं देवी माँ का धन्यवाद् करने आई हूँ  | 


तभी हॉल में जोर का जयकारा गूंजा  |  बोल साचे दरबार की जय  | 

No comments:

Post a Comment